लॉस एंजिलिस के हेलीकॉप्टर हादसा में दो की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
लॉस एंजिलिस के कैटालिना द्वीप के पास एक मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव दल ने एक लापता व्यक्ति की तलाश की। हेलीकॉप्टर 240 फीट गहरे पानी में डूब गया था।

लॉस एंजिलिस के कैटालिना द्वीप के पास एक मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लॉस एंजिलिसि काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बचाव दल ने गुरुवार तड़के पांचवें व्यक्ति की तलाश की, जिसके विमान में सवार होने और लापता होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर कैटालिना के पास 240 फीट गहरे पानी में डूब गया था। बचाव दल ने पानी से चार लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और दो को अस्पतालों में लाया गया।


