कैलिफोर्निया में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कैलिफोर्निया के कैटालिना द्वीप के पास बुधवार रात एक मेडिकल हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोग मारे गए, जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर में एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश जारी है। तटरक्षक बल और स्थानीय अधिकारियों ने बचाव अभियान चलाया।

कैलिफोर्निया में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

लॉस एंजिलिस, एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कैटालिना द्वीप के पास बुधवार रात एक मेडिकल हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर में सवार पांचवां व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है। अमेरिकी तटरक्षक बल, स्थानीय दमकलकर्मियों और लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के गोताखोरों ने रातभर राहत और बचाव अभियान चलाया। तटरक्षक बल की कैप्टन स्टेसी क्रेसी ने बताया कि गुरुवार को भी लापता व्यक्ति की तलाश जारी थी। गोताखोर और दूर से संचालित वाहन (आरओवी) मलबे की जांच कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैलिफोर्निया में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत