‘ब्रेन बैटल ऑफ अकाउंटिंग टर्म्स’ में फंड फ्लो और जरनल टीम प्रथम
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए ‘ब्रेन बैटल ऑफ अकाउंटिंग टर्म

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए ‘ब्रेन बैटल ऑफ अकाउंटिंग टर्म्स’ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न राउंड में अकाउंटिंग से जुड़े सवालों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न राउंड के बाद ‘फंड फ्लो’ और ‘जरनल’ टीम ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम में कृष्णा शर्मा, अभय लखेड़ा, जिया, आयुषी, ललिता, चारूल, साक्षी और नंदिनी शामिल रहे। ‘गुडविल’ टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में सृष्टि, रिद्धी, शगुन और रिशिका शामिल रहीं। वहीं ‘कैपिटल’ टीम तीसरे स्थान पर रही।
टीम में अंजली, हार्दिक, एंजल और प्रियांशी ने प्रतिभाग किया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उत्साह और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन के दौरान शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दीपशिखा बोहरा, डॉ. रितु मोदी, रश्मि सक्सेना, रीना पेटवाल, शिवानी, शायना, खुशबु, सपना सकलानी और रितु रानी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


