तीन माह के वेतन के लिए 9 को आमसभा का ऐलान

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, एचईसी कर्मचारियों के 32 माह से लंबित वेतन को लेकर हटिया कामगार यूनियन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यूनियन 9 अक्तूबर को एचईसी मुख्यालय पर आमसभा कर प्रबंधन पर तीन माह का वेतन भुगतान करने का दबाव बनाएगी।

तीन माह के वेतन के लिए 9 को आमसभा का ऐलान

रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कर्मचारियों के 32 माह से लंबित वेतन को लेकर हटिया कामगार यूनियन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने कहा, एचईसी प्रबंधन के पास तीन माह के वेतन के लिए पर्याप्त फंड है। फिर भी वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर यूनियन 9 अक्तूबर को एचईसी मुख्यालय के समक्ष आमसभा कर प्रबंधन पर तीन माह का वेतन भुगतान करने का दबाव बनाएगी। सोमवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मियों की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में यूनियन के महासचिव एमपी रामचंद्रन, अध्यक्ष आरके शाही, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन रविदास, उप महासचिव परवीन कुमार, सचिव कमलेश भारतीय, श्यामनंदन, अनिल कुमार, संत सुजीत सुजान आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन माह के वेतन के लिए 9 को आमसभा का ऐलान