मौसमःः ओडिशाःजगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी में भारी बारिश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले भारी बारिश हो रही है। बाढ़ के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग ने पुरी समेत ओडिशा के कई क्षेत्रों में और भी बारिश का अनुमान जताया है। अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, जहां कई लोग प्रभावित हुए हैं।

मौसमःः ओडिशाःजगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी में भारी बारिश

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा की पुरी में भगवान जग्न्नाथ की रथ यात्रा से पहले भारी बारिश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों हो रही बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। भगवान जगन्नाथ मंदिर के सामने की मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया है। इसी मार्ग पर गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकलेगी, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पुरी समेत ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। विभाग के अनुसार, शहर में बीते 24 घंटे के दौरान पुरी शहर में 143.8 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर में जल निकासी वाली जगहों पर पंप लगाए गए हैं।

- अरुणाचल में बाढ़ से हालात बिगड़े

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति

ईटानगर, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए। राज्य के 28 में से 26 जिले लगभग एक लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक सात लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। बीते 24 घंटे में भूस्खलन की 20 घटनाएं शामिल आई हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

प्रश्न और उत्तर

पुरी में रथ यात्रा कब निकलेगी?
गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकलेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।