बागमती व लालबेकिया नदी खतरे के निशान से ऊपर
- नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से बढ़ा बागमती का जलस्तपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से बढ़ा बागमती का जलस्तपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से

सीतामढ़ी। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और जिले में हुई बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। बागमती, लालबेकिया नदी जिले में खतरे के निशान से उपर बह रही है। वहीं अधवाड़ा समूह की नदियों के जलस्तर में में उतार-चढ़ाव जारी है। जल संसाधन विभाग के द्वारा मंगलवार की दोपहर में जारी रिपोर्ट के अनुसार बागमती नदी ढ़ेंग में खतरे के निशान से 21 सेमी, सोनखान में 43 सेमी, डुब्बा घाट में 6 सेमी, चंदौली में 14 सेमी व कटौझा में 1 मीटर उपर बह रही है। वहीं बैरगनिया में लालबेकिया नदी खतरे के निशान से 43 सेमी उपर बह रही है। वहीं अधवारा समूह की सभी नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे हैं। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है。
बाढ़ के संभावित खतरे
लगातार बारिश के कारण बागमती तटबंधों पर निगरानी और गश्ती तेज कर दी गई है। जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मी संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
जलस्तर की निगरानी
जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता शिवम कुमार मृत्युंजय ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बागमती नदी के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। तटबंधों पर बने सभी रेन कट की मरम्मत करा दी गई है और संवेदनशील स्थलों पर अभियंताओं की टीम तैनात है। फिलहाल तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
जिला नियंत्रण कार्यालय का अपडेट
जिला नियंत्रण कार्यालय से दोपहर में जारी जलस्तर अपडेट
नदी का नाम खतरे का निशान वर्तमान जलस्तर
ढेंग बागमती 71.00 मी 71.21 मी घट रहा है
सोनाखान 68.80 मी 69.23 मी घट रहा है
डूब्बाधार 61.28 मी 64.34 मी घट रहा है
चंदौली 59.06 मी 59.20 मी घट रहा है
कटौझा 55.00 मी 56.00 मी घट रहा है
झीम सोनबरसा 81.85 मी 79.80 मी स्थिर है
अधवारा सुंदरपुर 61.70 मी 58.55 मी बढ़ रहा है
पुपरी 55.79 मी 50.92 मी स्थिर बना है
लालबेकिया 71.12 मी 71.55 मी बढ़ रहा है


