भादो में फिर बरसे बादल, शारदा में छूटा 1.15 लाख क्यूसेक पानी
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पीलीभीत में शारदा नदी के बनवसा बैराज से पुनः 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के आसार अभी भी बने हुए हैं।
भादो में फिर बरसे बादल, शारदा में छूटा 1.15 लाख क्यूसेक पानी
पीलीभीत। शारदा नदी में उत्तराखंड के बनवसा बैराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी फिर से रिलीज कर दिया गया। इससे तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इधर रविवार को मूसलाधार बारिश ने मौसम को एक बार फिर से खुशनुमा बना दिया। भादो माह में हो रही बारिश से जिले में गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली हुई। हालांकि सुबह के वक्त सूरज की किरणों ने कुछ असर दिखाने का प्रयास किया था। पर मानूसन के बादल भारी रहे और जोरदार बारिश ने तराई को भिगो दिया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि बारिश के आसार अभी बने हुए हैं।


