नैनीताल में सुबह से मूसलाधार बारिश जारी
हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल में शुक्रवार को सुबह से मौसम ने बिगड़ना शुरू किया। काले बादल छाने के बाद मूसलधार बारिश हुई, जिससे ठंडक बढ़ गई। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। आसमान में काले बादल छाए रहे और करीब 8 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते ठंडक बढ़ गई और लोगों को उमस से राहत मिली। बादलों की गरज और बिजली कड़कने से लोग सहम उठे| जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में फिसलन की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
एहतियात के कारण आज जिले भर में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है|


