Aligarh News: मकान की छत गिरी, मलबे में दबी मासूम बच्ची

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

Aligarh News: टप्पल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए जानलेवा हालात पैदा कर दिए हैं। स्यारोल गांव में एक कच्चे मकान की छत गिरने से 9 वर्षीय बच्ची नैना गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है।

Aligarh News: मकान की छत गिरी, मलबे में दबी मासूम बच्ची

Aligarh News: जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के गांव स्यारोल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर नौ वर्षीय मासूम नैना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य परिजनों की जान बाल-बाल बच गई।बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे परिवार के पांच सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक मकान की छत गिर गई और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही टप्पल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार के सदस्य प्रदीप ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उनका आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उनका कहना है कि मकान में लोहे के गार्डर लगे होने के बावजूद छत गिर गई。

ग्रामीणों की मांग

उन्होंने यह भी बताया कि उनके भाई का मकान भी जर्जर हालत में है और उस पर भी गिरने का खतरा बना हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र के जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे कराने, जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जलभराव की समस्या

बिना बारिश भी तालाब जैसी दिखतीं हैं मुजफ्फरा की सड़कें

गोधा। क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा तीनों मार्ग पर आए दिन होने वाले जलभराव से लोगों का आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव से लोगों को बीमारियों के फैलने का भय है ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार गांव में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं यह रास्ता कई गांव के लिए जाता है रास्ते से गुजरने वाले लोग कभी-कभी गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं ब्लाॅक स्तर से लेकर जिला के अधिकारियों को इसकी शिकायत होती रही है लेकिन कोई असर नहीं पड़ गांव और ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक पर धरना दिया जाएगा प्रदर्शन के दौरान नीरज कुमार वर्मा जोगेंद्र सिंह सोमवीर कुमार हरि सिंह डॉक्टर ओमवीर सिंह अतेंद्र कुमार, यतेंद्र कुमार, टिंकू लोधी सुनीता आरती आदि लोग मौजूद रहे

सामान्य प्रश्न

नैना को कब और कहां भर्ती किया गया?
नैना को हादसे के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें