आज रांची समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, चेतावनी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीमंगलवार को रांची और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज हवा चलने की उम्मीद है। यह अलर्ट 29 से 31 जुलाई तक मान्य रहेगा।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होगी। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तेज हवा चलेगी। उत्तर-पश्चिमी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार के अलावा मध्य झारखंड हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, खूंटी, लोहरदगा व रांची में भारी बारिश हो सकती है। 29 से 31 जुलाई तक भी चेतावनी जारी की गई। इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है।


