कोल्हान में आज बारिश का येलो अलर्ट, 30 तक बरसेंगे बादल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण झारखंड के कई क्षेत्रों में 30 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कोल्हान के पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जमशेदपुर में 65 मिलीमीटर बारिश हुई, और राज्य में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

कोल्हान में आज बारिश का येलो अलर्ट, 30 तक बरसेंगे बादल

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 30 अगस्त तक अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 28 अगस्त को कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 अगस्त को जामताड़ा के साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को जमशेदपुर में सर्वाधिक 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अबतक सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोल्हान में आज बारिश का येलो अलर्ट, 30 तक बरसेंगे बादल