तेनु डैम के और 3 रेडियल गेट खोले गए, कुल 8 रेडियल गेट व 1 अंडर स्लुईस गेट खुले

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

सोमवार को लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 3 रेडियल गेट खोले और नदी तट पर रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी। दामोदर नदी में जलश्राव भी बढ़ गया है और नदी का प्रवाह तेज हो गया है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

तेनु डैम के और 3 रेडियल गेट खोले गए, कुल 8 रेडियल गेट व 1 अंडर स्लुईस गेट खुले

सोमवार को सुबह से लगातार बारिश से तेनुघाट डैम के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हो गई। ऐसे में डैम के और 3 रेडियल गेट दोपहर 12 बजे खोल दिए गए। इसके साथ ही अबतक कुल 8 रेडियल गेट और 1 अंडर स्लुईस गेट खोले जा चुके हैं। मालूम हो कि डैम में कुल 10 रेडियल गेट व 8 अंडर स्लुईस गेट हैं। वहीं इस डैम में अधिकतम संरक्षण स्तर 852 फीट निर्धारित है। लगातार नदी के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा और निरंतर डैम के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तेनुघाट बांध प्रमंडल की ओर ऐसा किया गया है। वहीं डैम के खुले हुए गेटों से दामोदर का जलश्राव बढ़कर लगभग 30000/850.171 (क्यूसेक/क्यूमेक) हो गया है।

इसके साथ ही दामोदर नदी भी अंगड़ाई लेने लगी है। बेरमो अनुमंडल में बात करें तो तेनुघाट से लेकर चंद्रपुरा तक नदी भयावह नजर आ रही है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य नदियां व सहायक नदियां भी अंगड़ाई ले रही है। बांधों का भी यही हाल है।तेनुघाट बांध प्रमंडल के बाढ़ नियंत्रण कोषांग द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है। प्रशासन ने नदी तट और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों, किसानों और श्रमिकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सख्त सलाह दी है। आमजनों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा के लिहाज से नदी के किनारे या बहाव क्षेत्र के आसपास बिल्कुल न जाएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतेनु डैम के और 3 रेडियल गेट खोले गए, कुल 8 रेडियल गेट व 1 अंडर स्लुईस गेट खुले