बारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के आस पास लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। जिससे एहतियात के तौर पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया है। बासंती कॉलोनी के पास मिट्टी भी बहने के कारण ट्रैक धंसने की सूचना मिली है। हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर भी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
बारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन के आस पास के ईलाकों में बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। जिस कारण रेलवे द्वारा ट्रेनों का परिचालन कंट्रोल किया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात्रि करीब दो बजे से राउरकेला और आस पास के ईलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण बंडामुंडा ए केबिन से फटापाईप तक तथा बासंती कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। जिस कारण रेलवे द्वारा एहतियातन ट्रेनों का परिचालन को कंट्रोल कर दिया है। वहीं बासंती कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक का मिट्टी भी पानी के साथ बहने के कारण धंसने की भी सूचना है।
वहीं बारिश के कारण हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।


