पटना समेत 12 जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में बुधवार को 12 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। पटना, नालंदा, जहानाबाद एवं अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश की गतिविधियां जारी रहीं।

पटना समेत 12 जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश के आसार

राज्य में बुधवार को 12 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इनमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में मध्यम, जबकि गया जी, जमुई और नवादा में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के बुधवार के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों के अलावा शेष बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं। औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, कैमूर, बक्सर, गया जी, पटना, भोजपुर, शेखपुरा और मुंगेर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी भाग के अधिकांश स्थानों, उत्तर-पूर्वी एवं उत्तर-पश्चिमी भाग के अनेक स्थानों और शेष हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी और मोतिहारी में रहा। लखीसराय में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली.

पटना में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

मंगलवार को सुबह से ही राजधानी में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक पटना में 23.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

सामान्य प्रश्न

बिहार के कौन से जिले में भारी बारिश होने की संभावना है?
गया जी, जमुई और नवादा में भारी बारिश होने की संभावना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपटना समेत 12 जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश के आसार