बिजली घर में हुआ जल भराव, कर्मियों को लगा करंट

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

बाजपुर रोड स्थित 20 नंबर विद्युत उपकेंद्र में जलभराव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मॉक ड्रिल कर फायर सर्विस ने डी वाटरिंग पंप से जल निकासी कर

बिजली घर में हुआ जल भराव, कर्मियों को लगा करंट

काशीपुर, संवाददाता। बाजपुर रोड स्थित 20 नंबर विद्युत उपकेंद्र में अत्यधिक बारिश से जलभराव होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार सुबह एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। वहां उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में पानी भरा मिला और करंट लगने से एक लाइनमैन के बेहोश होने की सूचना दी गई। फायर यूनिट ने फ्लोटो पंप और होज पाइप की मदद से पानी निकासी शुरू की। टीम ने घायल लाइनमैन फहीम (34) का रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।

लगातार पंपिंग कर उपकेंद्र से पानी बाहर निकाला गया, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। मॉकड्रिल में सीओ प्रशांत कुमार, तहसीलदार पंकज चंदोला, एसएसआई नवीन बुधानी और एसआई कौशल भाकुनी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।