देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने अधिकारियों को मार्ग की जल्द मरम्मत के लिए निर्देश दिए और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने का आदेश दिया। मंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने पर जोर दिया।

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

देहरादून। अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात जल्द सामान्य हो सके। उन्होंने बरसात के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जहां वाहनों के फंसने की आशंका है, वहां तत्काल पत्थर और गिट्टी डालकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए। इसके अलावा, चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Shailendra Semwal

लेखक के बारे में

Shailendra Semwal

शॉर्ट बायो : शैलेन्द्र सेमवाल पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में सीनियर कंटेंट क्रिएटर के रुप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

पिछले 28 सालों के सफर में शैलेन्द्र सेमवाल ने प्रिंट मीडिया क्षेत्र में विविध विषयों वाले आलेख लिखे हैं। 2008 से वह हिन्दुस्तान के मसूरी सेंटर के प्रभारी रहे। उनके विषयों में इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, शोधात्मक, विश्लेणात्मक, लाइफ स्टाइल, फैशन, फिल्म वर्ल्ड और घटनात्मक खबरें रही हैं। एक फीचर कंटेंट राइटर के रुप में उन्होंने समग्र विषयों पर लिखा है। इतिहास, आंचलिक विषयों और मुद्दों पर उनका गहन अध्ययन है।


कॅरियर का सफर

शैलेन्द्र सेमवाल ने अपने प्रिंट लेखन की शुरूआत अपने स्टडी के दौरान ही कर ली थी। 2003 में अमर उजाला देहरादून में बतौर ट्रेनी कॅरियर शुरू किया। 2004 में विकासनगर और मसूरी अमर उजाला के बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया। वह शिमला, पौड़ी जैसी जगहों पर अमर उजाला, जागरण और हिन्दुस्तान के लिए लिख चुके हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में भी उनका लेखन चल रहा था। 2008 में उत्तराखंड में हिन्दुस्तान लांच होने के बाद से वह हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। 2010 से देहरादून में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

शैलेन्द्र सेमवाल ने सन 2000 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से एमएससी जूलोजी करने के बाद बीजे और एमजेएमसी की डिग्री हासिल की। साहित्य रंगकर्म से जुड़ाव से उनका रुझान पत्रकारिता की ओर हुआ। साहित्य, संस्कृति, मनोरंजन, इतिहास, विज्ञान जैसी बीट पर कमांड है। उनकी शोध परक अनेक लेख ऑल एडिशन, फ्रंट पेज पर प्रकाशित होते रहे हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

कॅरियर में आर्ट, कल्चर, एंटरटेनमेंट, राज्य की राजनीति से जुड़े विषयों पर कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का अवसर मिला। शैलेन्द्र सेमवाल का मानना है कि पत्रकारिता में विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। लगातार गहराई से जानने की जिज्ञासा रखना ही सार्थक पत्रकारिता महत्वपूर्ण अंग है।


विशेषज्ञता:

बॉलीवुड, उत्तराखंडी फिल्म संगीत, लोककला, नृत्य, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, किसी भी सेलिब्रिटी का उत्तराखंड कनेक्शन तलाशना, हिमालयी पर्यावरण, पारिस्थितिकी, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरणीय आंदोलन, राज्य आंदोलन, राज्य का इतिहास, खोजपरक स्टोरी।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण