दक्ष मंदिर के सामने पेड़ गिरा, दो दुकानें क्षतिग्रस्त हुई
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है जिससे कनखल कोतवाली में दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे दो दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और बिजली की लाइन टूट गई, जिसके कारण क्षेत्र में रातभर बिजली सप्लाई ठप रही। खुशकिस्मती से कोई जनहानि नहीं हुई।

हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार देर रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश के बीच कनखल कोतवाली क्षेत्र में दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पास विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से पास में मौजूद दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई और ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन भी टूट गई। क्षेत्र में रात से बिजली सप्लाई बाधित रही। बारिश रुकने के बाद विद्युत लाइन की मरम्मत का काम ऊर्जा निगम करेगा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।


