मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच में हालिया आंधी और बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। भारतीय किसान यूनियन ने पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। फसलों की बर्बादी और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे किसानों ने प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण की मांग की है।

मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

बहराइच, संवाददाता। जिले में बीते दिनों आंधी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामछवि ने बताया कि भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। इससे रोजी-रोटी पर असर पड़ा है और वे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। धान, मक्का, केला और परवल समेत कई फसलें खराब हुई हैं। खेतों में पानी भर जाने से भी नुकसान हुआ। यूनियन ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावित इलाकों का मौके पर सर्वे कराने की मांग की। संगठन ने हर प्रभावित किसान की फसल क्षति का सही आकलन कर तय मानकों के हिसाब से तुरंत सहायता देने, बीमा वाले किसानों को बीमा कंपनी से जल्दी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन