जौनसार बावर के 6 मोटर मार्ग पर सुचारू नहीं हुआ यातायाता
- बारिश के बाद मलबा आने से बंद हो गए थे मार्ग सड़क बंद

साहिया,संवाददाता। जौनसार बावर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने से लोक निर्माण विभाग सहिया तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) कालसी के अंतर्गत आने वाले छह प्रमुख मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग सहिया के अधीन बिजऊ-कुईथा-खतार मोटर मार्ग, शहीद सुरेश तोमर गास्की मार्ग तथा सहिया-क्वानू मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। पीएमजीएसवाई कालसी के अधिशासी अभियंता रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बंद मार्गों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग सहिया की टीमें भी प्रभावित मार्गों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं। विभाग का कहना है कि शेष मार्गों से मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सके।


