ऋषिकेश में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग
हिन्दुस्तान, देहरादून
ऋषिकेश में भारी बारिश के कारण बैराज-चीला-हरिद्वार मार्ग पर बीन नदी उफान पर है। नदी के तेज बहाव की वजह से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।

ऋषिकेश। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से बैराज-चीला-हरिद्वार मार्ग पर बीन नदी उफान पर है। नदी के तेज बहाव में लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। इससे हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है


