भारी बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रैकिंग पर रोक

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क में भारी बारिश और हिमपात के कारण ट्रैक रूट खतरनाक हो गए हैं। पर्यटकों और ट्रैकिंग यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक पार्क में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। बर्फबारी के कारण रास्तों पर फिसलन और बाधा आने की आशंका बनी हुई है।

भारी बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रैकिंग पर रोक

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश और भारी हिमपात के बाद ट्रैक रूटों पर आवाजाही जोखिमपूर्ण हो गई है। पर्यटकों और ट्रेकिंग के लिए जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक पार्क क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। पार्क प्रशासन के जारी आदेश के अनुसार गत 26 और 27 सितंबर 2026 को उच्च हिमालयी क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के साथ भारी हिमपात हुआ। इसके चलते गंगोत्री-गौमुख-तपोवन, गरतांग गली, केदारताल सहित पार्क क्षेत्र के विभिन्न ट्रैक रूटों की स्थिति जोखिमपूर्ण हो गई है। वहीं, विभिन्न पर्वत चोटियों परक्षेत्र में भारी हिमपात हुआ।

इसके चलते गंगोत्री-गौमुख-तपोवन, गरतांग गली, केदारताल सहित पार्क क्षेत्र के विभिन्न ट्रैक रूटों की स्थिति जोखिमपूर्ण हो गई है। वहीं, विभिन्न पर्वत चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए जाने वाले ट्रेकरों के लिए भी मौसम और मार्ग की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई हैं। बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर रास्तों पर बर्फ जमने, फिसलन बढ़ने तथा मार्ग बाधित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पार्क प्रशासन ने पर्यटकों, ट्रेकरों और पर्वतारोहियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारी बारिश और बर्फबारी के बाद गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रैकिंग पर रोक