नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यूएसनगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों और गढ़वाल मंडल के अनेक इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि यूएसनगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और बारिश के बेहद तीव्र दौर की आशंका है। देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र दौर को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी