मानसून का खतरनाक रुख, कई जिलों में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट और 31 जिलों में बहुत भारी वर्षा का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया हैं। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया हैं, और प्रभावित स्थानों पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई हैं। अगले 48 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना है।

मानसून का खतरनाक रुख, कई जिलों में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट

में मौसम विभाग ने 12 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया मेंसंभल, बदायूं, श्रवास्ती समेत 31 जिलों में बहुत भारी वर्षा का ऑरेन्ज अलर्ट

अनेक जिलों में बारिश का प्रभाव

मेंलखनऊ, प्रयागराज, उन्नाव सहित 25 जिलों के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट

लखनऊ मुख्य संवाददाता

बारिश कई जिलों के लिए आफत बन गई है। बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश में शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के टाह खुर्द कलां गांव में तीन मकान ढह गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीलीभीत में भी मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। इसके चलते परिषदीय स्कूलों में 21 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय ने 12 जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 जिलों में बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है। 25 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट है।

आगे की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के ज्यादातर जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान बहेड़ी (बरेली)में 174, मुहम्मदी (खीरी) में 160, बिलासपुर (रामपुर) में 152.4, पवायां (शाहजहांपुर) में 150.3, महसी (बहराइच) में 127, भिनगा (श्रावस्ती) में 122, हसनगंज (उन्नाव) में 119 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। चंदौली में 111, बलिया (बलिया) में 105.2, कैसरगंज (बहराइच) में 90, सकलडीहा (चंदौली)में 84, तुलसीपुर (बलरामपुर) में 83, सिरौली गौसपुर तहसील (बाराबंकी)में 75, कर्नलगंज (गोंडा) में 68, खीरी लखीमपुर (खीरी)में 65.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

अत्यधिक वर्षा की संभावना

इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना

बलरामपुर , श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र

भारी वर्षा की संभावनाएं

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन एवं आस पास के क्षेत्र।

अन्य क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति

भारी वर्षा की संभावना

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है?
12 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।