भारी बारिश के बीच बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने एवं कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय के निर्देश

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 14 जिलों में भारी बारिश और जलभराव के मद्देनजर बिजली आपूर्ति को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं।

भारी बारिश के बीच बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने एवं कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय के निर्देश

भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सभी 14 जिलों में बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने तथा बाधित आपूर्ति को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें तथा बिजली संबंधी हर शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। प्रबंध निदेशक ने विद्युत उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य विद्युत प्रतिष्ठानों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां बारिश या जलभराव के कारण आपूर्ति बाधित हो, वहां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर जल्द बिजली बहाल की जाए।

साथ ही स्टोर, कार्यशाला और फील्ड इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं। सहारनपुर कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9193330422 जारी किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।