ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, राजस्थान के कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री के पार

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, राजस्थान के कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री के पार

उत्तर भारत में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी का कहर जारी है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी काफी गर्मी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सामान्य से...

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, राजस्थान के कई स्थानों पर पारा 46 डिग्री के पार
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 01 Jun 2018 08:02 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर भारत में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी का कहर जारी है।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी काफी गर्मी रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 

मौसम विभाग ने कल तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। 

शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 42 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में गर्मी काफी तेज पड़ रही है। हरियाणा के हिसार और भिवानी में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया , जो इस क्षेत्र का सबसे गर्म स्थान रहा। इन दोनों राज्यों के ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री अधिक ही रहा। 

उत्तर प्रदेश के भी अधिकांश भागों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। फैजाबाद, लखनऊ, आगरा, बरेली और मेरठ में दिन का तापमान इस सीजन में सामान्य के आसपास ही रहा। औराई प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा। 

लोकसभा उपचुनाव : संख्या बल घटने के बावजूद भाजपा के पास बहुमत

नोटबंदी-जीएसटी का असर खत्म, आर्थिक वृद्धि दर पहुंची 7.7% पर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें