चाहरदीवारी के साथ गेट गिरने से जख्मी हुआ जवान
पेज पांच के लिए ---------- बीएमपी जवान ओमप्रकाश ठाकुर पर शनिवार को गेस्ट हाऊस की चाहरदीवारी के साथ भारी गेट गिर गया। जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यह घटनाएँ डर पैदा कर रही हैं क्योंकि पिछले सप्ताह एक अन्य जवान की मौत हुई थी।

पेज पांच के लिए ---------- दब गया अचानक शरीर पर गिर पड़ा भारी भरकम गेट, अनुमंडल अस्पताल में चल रहा इलाज पिछले रविवार को बीएमपी के तीन मंजिला छत से गिरने प्रशिक्षु जवान की हुई थी मौत फोटो संख्या- 04, कैप्सन- शनिवार को जख्मी बीएमपी सिपाही का अनुमंडल अस्पताल में इलाज करते अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीएमपी चार स्थित गेस्ट हाऊस की चाहरदीवारी के साथ भारी भरकम गेट जवान पर अचानक गिर पड़ा।
घायल जवान का इलाज
चाहरदीवारी के नीचे दबने से जवान गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी जवान को गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जख्मी जवान की स्थिति नियंत्रण में होने की बात बताई गई है। छह दिनों के भीतर बीएमपी में दुर्घटना की यह दूसरी घटना है। घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति से जवान सहमे हुए है।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय बीएमपी जवान ओमप्रकाश ठाकुर शनिवार को कुछ काम से बीएमपी के गेस्ट हाऊस की ओर गया था। बताया गया कि जब वह गेट के समीप पहुंचा, तभी चाहरदीवारी के साथ पूरा गेट उसके शरीर पर गिर पड़ा। जवान ओमप्रकाश चाहरदीवारी और गेट में दब गया। अचानक चाहरदीवारी व गेट गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। चाहरदीवारी गिरने की आवाज सुनकर जवान उस ओर दौड़े और जख्मी जवान को बाहर निकाला। लहुलूहान हो चुके जवान को इलाज के लिए तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।
पिछली घटना
बता दें कि पिछले रविवार को ट्रेनिंग लेने आएं जवान की बीएमपी के भवन के तीसरे मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। मृत जवान 24 वर्षीय रजनीश कुमार गयाजी के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कारीसोंवा गांव का निवासी था। हादसों की लगातार पुनरावृत्ति होने से जवानों में भय का वातावरण बना हुआ है।


