घाटकुसुंभा: हरुहर नदी में फिर उफान, टाल क्षेत्र के खेतों में घुसा पानी
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
घाटकुसुंभा में हरुहर नदी में फिर से उफान आया है, जिससे किसानों की खेती प्रभावित हुई है। किसानों ने महंगे बीज लाकर फसल तैयार की थी, लेकिन अब फिर से पानी भरने के कारण उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। साथ ही, कुछ स्कूलों की स्थिति भी बदतर है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है।

घाटकुसुंभा: हरुहर नदी में फिर उफान, टाल क्षेत्र के खेतों में घुसा पानी गंगा के बैकवाटर से बढ़ा दबाव, पानी उतरने के बाद खेती की तैयारी में जुटे किसानों की उम्मीदें टूटीं बढ़े दाम पर बड़हिया से बीज लाकर बोई गई थी मटर, खेतों में पानी भरने से सड़ने लगा बीज खरीफ की फसल पहले ही हो चुकी है बाढ़ की भेंट, अब रबी की खेती पर भी मंडराया बड़ा संकट फोटो: घाटकुसुंभा 01- घटकुसुंभा के खेतों में दूसरी बार घुसा बाढ़ का पानी। घाटकुसुंभा 02 - बाढ़ का पानी उतरने के बाद सहरा प्राथमिक विद्यालय की दीवारों पर जमी काई। घाटकुसुंभा, निज संवाददाता। प्रकृति घाटकुसुंभा प्रखंड के किसानों के साथ क्रूर मजाक कर रही है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों में लौटी किसानों की उम्मीदें एक बार फिर से डूबने लगी हैं।
फसल तैयार करने में दिक्कत
गंगा के बढ़ते दबाव (बैकवाटर) के कारण हरुहर(हरोहर) नदी का जलस्तर अचानक फिर से बढ़ने लगा है। नदी का पानी उफनकर एक बार फिर कोयला और घाटकुसुंभा के टाल क्षेत्र के खेतों में फैलने लगा है। खेतों में दोबारा पानी घुसने से अन्नदाताओं के सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो गया है। दवा का छिड़काव और महंगी बुआई गई बेकार: कुछ दिन पहले जब खेतों से पानी उतरा था, तो किसानों ने दिन-रात एक कर अगली फसल की तैयारी शुरू कर दी थी। नमी वाले खेतों में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कराया गया था। कई किसानों ने तो बड़हिया मंडी से महंगे दाम पर मटर का बीज लाकर गीले खेतों में उसकी बुआई भी कर दी थी। अब दोबारा खेतों में पानी भरने से बोया हुआ महंगा बीज सड़ने लगा है। किसानों की खून-पसीने की गाढ़ी कमाई एक बार फिर पानी में बह गई है।संकट का सामना
खरीफ डूबी, अब रबी पर भी संकट: कोयला गांव के समृद्ध किसान शंकर महतो, मनोज कुमार समेत कई अन्नदाताओं का दर्द छलक उठा। उन्होंने बताया कि इस बार बाढ़ ने खरीफ की फसल (धान) को पहले ही पूरी तरह तबाह कर दिया है। बाढ़ का पानी उतरने पर किसी तरह खेतों को रबी की फसल के लिए तैयार किया जा रहा था। लेकिन, हरुहर नदी के दोबारा उफनने से अब रबी की खेती (मटर, चना आदि) पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो इस साल टाल इलाके के किसानों के घर अनाज का एक दाना भी नहीं आ पाएगा।शिक्षा प्रणाली पर प्रभाव
बॉक्स : 28 दिन बाद दो स्कूलों में बजेगी घंटी, दो में अब भी लटके हैं ताले 5 अक्टूबर से खुलेंगे सहरा और धानुक टोला के प्राथमिक विद्यालय अकरपुर और गदबदिया के स्कूलों में जमा है अब भी कीचड़ 7 सितंबर को बाढ़ के कारण बंद किए गए थे ये सभी स्कूल घाटकुसुंभा, निज संवाददाता। बाढ़ का पानी उतरने के बाद घाटकुसुंभा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। बाढ़ के कारण पिछले 07 सितंबर को बंद किए गए दो विद्यालय 05 अक्टूबर से खुल जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय, सहरा और प्राथमिक विद्यालय धानुक टोला (घाटकुसुंभा) में पूरे 28 दिनों बाद बच्चों की पढ़ाई दोबारा शुरू होगी। वहीं, कीचड़ और गंदगी के कारण दो स्कूलों में अब भी ताले लटके रहेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत ने बताया कि पानी कम होने के बाद बीते 23 सितंबर को 13 स्कूलों को खोल दिया गया था। अब परिसर की स्थिति सामान्य होने पर सहरा और धानुक टोला को भी सोमवार से खोलने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय, अकरपुर और गदबदिया के परिसर में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अभी भारी कीचड़ और काई जमा है। ऐसे माहौल में बच्चों का वहां जाना सुरक्षित नहीं है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन दोनों स्कूलों को फिलहाल बंद रखा जाएगा। साफ-सफाई पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद वहां भी पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। (घाटकुसुंभा से नीतीश कुमार)सामान्य प्रश्न
✦घाटकुसुंभा में बाढ़ के कारण किसानों को क्या समस्याएँ हो रही हैं?−
किसानों ने महंगे बीज लाकर अपने खेतों में बुआई की थी, लेकिन फिर से पानी भरने से उनका बीज सड़ रहा है और खेतों के लिए तैयारी में मुश्किलें आ रही हैं।
✦घाटकुसुंभा प्रखंड के स्कूल कब खुलेंगे?+

