एक लाख से अधिक श्रद्धालु लगाएंगे संगम में डुबकी
- अंतिम सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का ज्वार झारखंड, रामगढ़, रजरप्पा झारखंड, रामगढ़, रजरप्पा झारखंड, रामगढ़, रजरप्पा झारखंड, रामगढ़, रजरप्पा

रजरप्पा। सावन माह की अंतिम सोमवारी के मौके पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामगढ़, रजरप्पा, चितरपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचेंगे। यहां दामोदर और भैरवी नदी के संगम में स्नान करने के बाद जल उठाकर पैदल अपने-अपने शिवालय पहुंचेंगे और भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार की रात करीब एक बजे से ही रजरप्पा मंदिर परिसर में जुटनी शुरू हो जाती है। सोमवार की सुबह होते-होते रजरप्पा मंदिर मार्ग पूरी तरह श्रद्धालुओं से पट जाता है।
अंतिम सोमवारी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और पंडा समाज ने व्यापक तैयारी की है, जो अब अंतिम चरण में है। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और संस्थाओं की ओर से भी जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


