बारिश के बाद अब तेज धूप और उमस से लोगों का जीना हुआ मुश्किल, हाल-बेहाल
हिन्दुस्तान, लातेहार
बेतला में बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। पंखे, कूलर और एसी भी अब असरदार नहीं रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग, और कामकाजी महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित हैं। लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन गर्मी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

बेतला, प्रतिनिधि। बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं हैं। दिन निकलते ही सूर्य के तेज तपिश और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस उमसभरी गर्मी से निजात दिलाने में घर के पंखा,कूलर,एसी भी बेकार साबित हैं। इससे खासकर बच्चे-बुजुर्ग और कामकाजी महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित हैं।लोगों को उम्मीद थी कि बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी,पर ठीक इसके विपरीत परेशानियां और भी बढ़ गईं तथा लोग इससे निजात पाने के लिए पुनः बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।


