ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलू और भीषण गर्मी से झुलसा पूरा उत्तर भारत, पड़ोसी देश भी परेशान, पाक में 65 की मौत

लू और भीषण गर्मी से झुलसा पूरा उत्तर भारत, पड़ोसी देश भी परेशान, पाक में 65 की मौत

आंधी-तूफान का दौर बीत जाने के बाद आसमान एक बार फिर साफ हो गया और सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। तापमान में इजाफे से पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। महाराष्ट्र का चंदरपुर 48 डिग्री...

लू और भीषण गर्मी से झुलसा पूरा उत्तर भारत, पड़ोसी देश भी परेशान, पाक में 65 की मौत
नई दिल्ली, एजेंसीTue, 22 May 2018 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

आंधी-तूफान का दौर बीत जाने के बाद आसमान एक बार फिर साफ हो गया और सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। तापमान में इजाफे से पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। महाराष्ट्र का चंदरपुर 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सोमवार को देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

आईएमडी प्रमुख डी शिवानंद पई के मुताबिक, सामान्य से ज्यादा तापमान ग्लोबल वॉर्मिंग का संकेत है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में दिखेगा। महाराष्ट्र के अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया है, जबकि चंदरपुर 48 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा विदर्भ के गढ़चिरौली में तापमान 47 डिग्री,  नागपुर और वर्धा में 46 डिग्री, अकोला, यवतमाल और अमरावती में 45 डिग्री मापा गया। 

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, तापमान पहुंचा 43 डिग्री

इसी तरह मध्य प्रदेश के खरगोन में तापमान 46 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। यूपी की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में भी सुबह से ही निकली तेज धूप ने मौसम का पारा चढ़ा दिया। यहां अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के इलाकों में अभी पारा तीन डिग्री बढ़ सकता है। इसी तरह बिहार की राजधानी पटना का तापमान सोमवार को 36 डिग्री रहा। प्रदेश में उमस के कारण लोगों का बुरा हाल है।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी गर्मी लोगों को झुलसा रही है। देहरादून में सोमवार को पारा 40.2 डिग्री पहुंच गया, जो पिछले दो साल में मई महीने में सबसे ज्यादा है। राजस्थान के भी अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से औसतन दो डिग्री ज्यादा रहा। बाड़मेर में पारा 44.6 डिग्री तो श्रीगंगानगर में 44.5 और जयपुर में 42.4 डिग्री रहा। हरियाणा व पंजाब के भी ज्यादातर हिस्से लू की चपेट में रहे। हरियाणा के हिसार में पारा 43.4 डिग्री जबकि नरनौल में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 41.7 डिग्री और पंजाब के अमृतसर में पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया।

चिलचिलाती गर्मी में विश्व शांति के लिए इस साधु ने शुरू की अनोखी तपस्या

राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और एंटी-साइक्लोनिक हवाओं से तापमान 2 डिग्री और बढ़ने का अनुमान है। राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इस दौरान लोगों को गर्म हवाएं भी झेलनी पड़ेंगी और रात के समय में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। 

यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। भागलपुर और पूर्णिया जिले के आसपास के क्षेत्रों में बादल आने के साथ बारिश हो सकती है। इसी तरह केरल में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में मानसून दक्षिण अरब सागर से केरल पहुंच सकता है। हालांकि, यह प्री-मॉनसून बारिश होगी, लेकिन 3-4 दिनों में स्थितियां और अनुकूल हो जाएंगी।

बाढ़-बर्फबारी से परेशानी 
अगरतला में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से पश्चिम त्रिपुरा, गोमती और खोवाई में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिले के 25 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर राहत शिविरों में चले गए हैं। यहां इस साल मानसून के पहले 798 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से दोगुना है।  इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से अनंतनाग और किश्तवाड़ जिले के बीच फंसे 18 यात्रियों को पुलिस ने बचाव अभियान चला सुरक्षित निकाला। इस रास्ते पर अनंतनाग से आ रहीं 6 गाड़ियां खराब मौसम में फंस गई थीं, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित 18 लोग थे।

मंगलवार से उत्तर भारत को सताएगी गर्मी, चलेंगी गर्म हवाएं

पड़ोसी देश भी परेशान
पाकिस्तान के कराची में भीषण गर्मी और लू से करीब 65 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने कराची और्र ंसध में तीन दिन तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। कराची में सोमवार को तापमान 44 डिग्री रहा, जबकि दक्षिर्णी ंसध प्रांत में 46 डिग्री पहुंच गया। दूसरी ओर, श्रीलंका में मानसून की भारी बारिश और तेज हवाओं से करीब सात लोग मारे गए और 1,000 से ज्यादा विस्थापित हो गए। देश के कई इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

फ्रिज जितना ठंडा है चिली
दक्षिणी अमेरिका में एंडीज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित चिली देश में मई के महीने में पारा 7 डिग्री के आसपास है, जो आपके फ्रिज जितना ठंडा है। यहां सनशाइन कोस्ट एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह तापतान 6.5 डिग्री रहा। इसी तरह दुनिया के अन्य देशों में 21 मई को तापमान की इस प्रकार रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें