खेल : लॉर्ड्स टेस्ट के बाद संन्यास लेंगी हीथर नाइट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीलॉर्ड्स टेस्ट के बाद संन्यास लेंगी हीथर नाइट लंदन। इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद संन्यास लेंगी हीथर नाइट लंदन। इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। हीथर नाइट ने करियर में 14 टेस्ट में 970 रन, 160 वनडे में 4372 रन और 145 टी-20 में 2656 रन बनाए। नाइट ने नौ साल तक 199 मैच में इंग्लैंड की कप्तानी की, पर पिछले साल सभी प्रारूप में 16-0 से करारी हार के बाद उनका कार्यकाल दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से खत्म हो गया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट के बयान में नाइट ने कहा, मैं इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हूं।
ये भी पढ़ें:हीथर नाइट ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान चौंकाया, इंटरनेशनल क्रिकेट से किया रिटायरमेंट का ऐलान
मैं खासतौर पर मेडिकल स्टाफ का भी जिक्र करना चाहूंगी। मुझे समझ नहीं आता कि मेरे शरीर ने लगभग 300 मैच कैसे खेले। मैं उनकी बहुत आभारी हूं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


