ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से बढ़ता है कोरोना के संक्रमण का खतरा: स्वास्थ्य मंत्रालय

सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से बढ़ता है कोरोना के संक्रमण का खतरा: स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा...

सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से बढ़ता है कोरोना के संक्रमण का खतरा: स्वास्थ्य मंत्रालय
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Sun, 05 Apr 2020 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर थूकने से परहेज करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि सार्वजनिक जगहों पर थूक फेंकने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिये भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) ने परामर्श जारी कर लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने, धूम्रपान करने से बचने और गुटखा आदि तंबाकू पदार्थों का सेवन करने से बचने को कहा है। आईसीएमआर ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

आपको बता दें कि हाल में थूक फेंकने वाली काफी घटना सामने निकलकर आई थी। इनमें से कुछ तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की भी थी। दिल्ली में क्वारंटाइन में रखे गए जमात के लोगों पर डॉक्टरों पर थूकने की बात सामने आई थी।

दिल्ली पुलिस कोरोना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही एक मामला साउथ दिल्ली में सामने आया था। एक शख्स ने मणिपुर महिला पर थूककर उसे कोरोना कहा था। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया किया था।

दीवारों पर पीक और चारों तरफ गंदगी, कुछ ऐसा था निजामुद्दीन का मरकज
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की दो दिन चली सफाई के बाद अब पूरे इलाके को सैनेटाइज कर दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली नगर नगम के डीएचओ डॉ. विवेकानंद भगत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मरकज में दो दिन लगातार छह-छह घंटे सफाई की है, तब जाकर वहां सैनेटाजेशन और सफाई हो पाई है। निगम कर्मचारियों ने बताया कि मरकज में बहुत गंदगी फैली हुई थी। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कम जगह में ज्यादा लोगों के रुकने का इंतजाम करने के चलते यहां भयंकर गंदगी फैली थी। 

दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज़ किया। आरोपी ने उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक मणिपुरी महिला पर थूक कर उसे "कोरोना" कहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें