ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमौसम का मिजाज: गर्मी ने दिखाए तेवर, 25 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम

मौसम का मिजाज: गर्मी ने दिखाए तेवर, 25 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम

मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी...

मौसम का मिजाज: गर्मी ने दिखाए तेवर, 25 मार्च से फिर बदल सकता है मौसम
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Tue, 13 Mar 2018 08:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मार्च महीने के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

सोमवार को आसमान साफ होने की वजह से सुबह से ही तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ा। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि लोगों को धूप से बचने के लिए जतन करने पड़े। अधिकतम तापमान भी बढ़ोतरी के साथ 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी देखी गई। यह 14 डिग्री सेल्सियस रहा। 

उधर, पटना की बात करें तो वहां पर भी मौसम में कमोबेश एक ही स्स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में दोगुने का अंतर है। इससे भी सुबह में मौसम सुहावना होता है, जबकि दस बजने के साथ ही धूप में तल्खी बढ़ जाती है, जो दोपहर दो तीन बजे तक रहती है। 
 
मौसम केंद्र के अनुसार अभी एक सप्ताह तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आयेगा। वर्तमान स्थिति के अनुसार 25 मार्च से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आयेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। पछुआ हवा की रफ्तार में भी इजाफा होगा, इसके लू की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में संभलकर निकलें, वरना पड़ जाएंगे बीमार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें