न्यूनतम तापमान की उछाल ने चढ़ाया गर्मी-उमस का पारा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादहफ्ते भर मौसम कमोबेश खुशगवार रहने के बाद रविवार को दिन के समय गर्मी और उमस काफी ज्यादा बढ़ गई वहीं, रात के तापमान ने भी ऊंची छलांग लगा दी जिसके चलते ल

हफ्ते भर मौसम कमोबेश खुशगवार रहने के बाद रविवार को दिन के समय गर्मी और उमस काफी ज्यादा बढ़ गई। रात के तापमान ने भी ऊंची छलांग लगा दी, जिसके चलते लोगों को असहनीय गर्मी का एहसास हो उठा। सोमवार को रात का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जोकि, सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान के बढ़ने से रविवार देर रात और सोमवार सुबह के समय भी काफी अधिक उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस के तेवर जस के तस रहने के आसार जाहिर किए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


