गर्मी और उमस से लोग बेहाल
नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में बीते दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को तेज धूप निकली।

नोएडा, संवाददाता। जिले में बीते दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को तेज धूप निकली। इसके कारण तापमान और उमस फिर बढ़ गई। इससे लोगों को दिनभर परेशान होना पड़ा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में नौ जुलाई को शहर और आसपास हुई मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में कमी आई थी। न्यूनतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हुई। रविवार सुबह लोगों को दिन निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ा।
घरों से बाहर निकले लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हुई। घरों में रहने वाले लोगों का भी पसीना छूट गया। बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और उसम का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह हाल 16 जुलाई तक रहेगा।


