उमस ने खूब सताया, शाम हुई हल्की बारिश

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

गर्मी और उमस से लोग जूझते रहे, गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को मौसम में बदलाव आया और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से बारिश का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

उमस ने खूब सताया, शाम हुई हल्की बारिश

गर्मी-उमस का सितम कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को तेज धूप के चलते लोग पूरा दिन गर्मी और उमस से जूझते रहे। हालांकि शाम को मौसम का मिजाज बदला और कई इलाकों में हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। दिन में अधिकतम तापमान 35.7 और रात में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। गुरुवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन 9 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में छाए बदल छंट गए और फिर पूरा दिन धूप निकली। धूप की वजह से दिन में गर्मी के साथ उमस का असर अधिक रहा।

उमस के चलते घरों में पंखे-कूलर की हवा भी बेअसर रही। शाम को आसमान में फिर बादल छा गए और कई इलाकों में बूंदाबांदी, हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि गर्मी-उमस से राहत मिलने के आसार हैं। 18 जुलाई से बारिश हो सकती है जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsउमस ने खूब सताया, शाम हुई हल्की बारिश