नेपाल की त्रासदी पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
नेपाल में हुई त्रासदी पर यूपी कांग्रेस के नेता डॉ. सैय्यद जमाल और डॉ. रत्नेश ठाकुर भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने की मांग की। दोनों नेताओं ने कहा कि इस दुखद समय में भारत नेपाल के साथ एकजुटता से खड़ा है।

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नेपाल में हुई हृदयविदारक त्रासदी पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री आईसीसीसी सदस्य डॉ. सैय्यद जमाल और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रत्नेश ठाकुर भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार से भारतीय सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की मांग की। डॉ. जमाल और डॉ. रत्नेश ने कहा कि नेपाल में जान-माल की भारी क्षति के इस दुखद समय में भारत पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ नेपाल के साथ खड़ा है।


