बेटी के दिल की सर्जरी के लिए 14 साल से एम्स के चक्कर लगा रहा पिता

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के एम्स में वर्ष 2012 से एक बच्ची की दिल की सर्जरी टल रही है। पिता मुकेश ने कहा कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए सितंबर 2015 की तारीख दी थी, लेकिन अब तक नहीं किया गया। 1.55 लाख रुपये जमा करने के बाद भी बच्ची को इलाज नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों की नाराजगी भी इस स्थिति में है।

बेटी के दिल की सर्जरी के लिए 14 साल से एम्स के चक्कर लगा रहा पिता

- 2012 में पौने दो साल की बच्ची के दिल की सर्जरी करने के लिए सितंबर 2015 की तारीख दी थी - फिर भी नहीं किया ऑपरेशन, पिता का आरोप, सांसद की सिफारिश कराने से नाराज डॉक्टर अब ऑपरेशन करने में कर रहे आनाकानी

सर्जरी की लंबी तारीख

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्जरी की लंबी तारीख मिलने की बात तो दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में अक्सर सामने आती है, लेकिन कोटा के रहने वाले मुकेश कुमार 14 साल से अपनी बेटी के दिल का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली एम्स के चक्कर काट रहे हैं।

तनवी की समस्या

वर्ष 2012 में अपनी पौने दो साल की बेटी के दिल के छेद का ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे मुकेश को डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए सितंबर 2015 की तारीख दी थी, लेकिन अभी तक ऑपरेशन नहीं किया गया। बच्ची अब 16 साल की हो चुकी है और अपनी बीमारी के साथ ही जीवन जी रही है।

कपड़े की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करने वाले गुमानपुर कोटा निवासी मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी बेटी तनवी के जन्म से ही वेंट्रिकलर सेप्टल डिफेक्ट (दिल में छेद) है। पहली बार वे 10 अक्तूबर 2012 को दिल्ली एम्स में उसे दिखाने आए थे। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए कहा और 2 सितंबर 2015 को बुलाया। बाद में इस तय तारीख को बदलकर 16 नवंबर 2015 कर दिया गया। इसके बावजूद दिसंबर में बुलाया गया और तनवी को भर्ती कर लिया गया। आरोप है कि दांतों में कीड़े लगे होने की बात कहकर सर्जरी टाल दी गई और इसके बाद 4 जनवरी, 2016 को बुलाया गया। इसके बाद बार-बार तारीख बदली गई, लेकिन तनवी का ऑपरेशन नहीं किया गया। तभी से वे एम्स दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सर्जरी नहीं हो पा रही है।

सर्जरी के लिए भुगतान और रक्त

1.55 लाख रुपये और चार यूनिट रक्त भी ले लिया

मुकेश का आरोप है कि 4 अप्रैल 2014 को एम्स के डॉक्टर ने उनसे ऑपरेशन के लिए 1,25,000 लाख रुपये जमा करा लिए और चार यूनिट रक्त भी जमा लिया। इसके बाद सर्जरी के लिए दो सितंबर 2015 की तारीख दे दी गई, लेकिन अस्पताल आने पर बेड खाली नहीं होने की बात कह कर भर्ती नहीं किया। इस तरह मामला टालते रहे। बाद में बताया कि एक इंप्लांट डालना पड़ेगा। इसके लिए डॉक्टर ने दवा कंपनी के एक प्रतिनिधि संजीव का नंबर लिखकर दिया। उसने 30 हजार रुपये लिए और कहा कि इंप्लांट सीधे अस्पताल में पहुंच जाएगा। अब तक 1.55 लाख रुपये और चार यूनिट रक्त लेने के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया गया।

डॉक्टरों की नाराजगी

सांसद के पीए का फोन तो वजह नहीं

तनवी के पिता मुकेश का आरोप है कि बार-बार तारीख बदले जाने से परेशान होकर उन्होंने अपने क्षेत्र के सांसद से अनुरोध किया। उनके पीए ने एम्स के संबंधित डॉक्टर को फोन किया। इस पर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि अब एम्स के संबंधित डॉक्टर नाराजगी के कारण ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। अब कभी जीबी पंत तो कभी हैदराबाद के अस्पताल में जाकर इलाज कराने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि हैदराबाद में सर्जरी का खर्च 6 लाख रुपये हैं और वे इतनी रकम जुटाने में असमर्थ हैं।

निष्कर्ष

-----

कोट

यह चिंता का विषय है। मामले की जांच की जाएगी और इसका समाधान कराया जाएगा।

-डॉ. रीमा दादा, मीडिया प्रभारी, एम्स दिल्ली

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बच्ची के दिल की सर्जरी कब की जानी थी?−
बच्ची के दिल की सर्जरी सितंबर 2015 में किए जाने के लिए तारीख दी गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेटी के दिल की सर्जरी के लिए 14 साल से एम्स के चक्कर लगा रहा पिता