नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 21 को
न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी के न्यायालय में चल रहा है मामलानीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई 21 कोनीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मा

बदायूं, विधि संवाददाता। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई अब 21 सितंबर को होगी। मंगलवार को न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई टली गई। जिसके बाद इस मामले में अगली तारीख 21 सितंबर दे दी गई।पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुप्रीमकोर्ट के आदेश को लेकर बहस हुई। जामा मस्जिद पक्ष की ओर से उनके अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने की बात उठाई। सुप्रीमकोर्ट का आदेश पेश किया। नीलकंठ महादेव के अधिवक्ताओ ने कहा इस मुकदमे पर स्टे की प्रक्रिया लागू नहीं होती। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर करने तारीख दी।
मंगलवार को न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई टल गई। जिसके बाद अगली तारीख 21 सितंबर लगाई गई।विदित हो अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल ने 2022 में दावा किया था कि जामा मस्जिद की जगह पर पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए मंदिर के अस्तित्व से इंकार किया है।


