खीरी कांड
तत्कालीन एसडीएम मितौली के बयान दर्ज, सीओ का वेतन रोकने के आदेशके बयान दर्ज, सीओ का वेतन रोकने के आदेश लखीमपुर, संवाददाता। जिले के बहुचर्चित खीरी कांड

तत्कालीन एसडीएम मितौली के बयान दर्ज, सीओ का वेतन रोकने के आदेश लखीमपुर, संवाददाता।
सुनवाई की प्रक्रिया
जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में गुरुवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने 65वें गवाह के रूप में तत्कालीन एसडीएम मितौली दिग्विजय कुमार सिंह को पेशकर उनके बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष ने जिरह की। इसके अलावा अभियोजन के गवाह तत्कालीन सीओ मितौली संदीप सिंह गुरुवार को भी गवाही देने कोर्ट नहीं आये। इस पर जिला जज शिवकुमार सिंह ने संदीप सिंह के खिलाफ फिर से गिरफ्तारी वारण्ट जारी करने और एक दिन का वेतन रोकने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख नियत कर दी।
अभियोजन की स्थिति
अभियोजन की पैरवी कर रहे प्रभारी डीजीसी प्रभाकर ब्रह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले 3 अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस काण्ड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गए थे। चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या के मुकदमे में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपी हैं। इसकी सुनवाई गुरुवार को थी। इस मामले में अभियोजन अभी तक 64 गवाहों के बयान दर्ज करा चुका है। गुरुवार को अभियोजन ने 65वां गवाह पेश किया। बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख नियत कर दी। इसके साथ ही जिला जज ने तत्कालीन सीओ मितौली संदीप सिंह के गुरुवार को भी गवाही देने के लिए कोर्ट न आने पर उनके खिलाफ पुनः गिरफ्तारी वारण्ट जारी करने और एक दिन का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है。
फ्रीक्वेंटली एस्क्ड क्वेश्चन्स
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

