जौहर यूनिवर्सिटी मामले में सुनवाई टली, 13 अगस्त तारीख लगी

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण की सुनवाई मंडलायुक्त न्यायालय में सोमवार को नहीं हो सकी। कांवड़ यात्रा के चलते वादकारियों की अनुपस्थिति का हवाला देते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी, जहां दोनों पक्षों को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में सुनवाई टली, 13 अगस्त तारीख लगी

रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के मामले में मंडलायुक्त न्यायालय में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन के चलते वादकारियों के न्यायालय नहीं पहुंच पाने का हवाला देते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अब मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। सोमवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने थे। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश 15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि यूनिवर्सिटी के 38 भवनों का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया गया है।

इस आदेश के खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट ने मंडलायुक्त न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। मामले की पहली सुनवाई 28 जुलाई को होनी थी। कंडोलेंस के चलते ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता जुनैद एजाज द्वारा 27 जुलाई को दिए गए प्रार्थना पत्र पर मंडलायुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद हुई सुनवाई में मंडलायुक्त न्यायालय ने ट्रस्ट की ओर से किए गए दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। वहीं, सरकारी अधिवक्ता से भी उनके दावों के समर्थन में साक्ष्य मांगे गए। मामले में ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक यथावत है। मंडलायुक्त न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की थी, लेकिन सोमवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब 13 अगस्त को दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजौहर यूनिवर्सिटी मामले में सुनवाई टली, 13 अगस्त तारीख लगी