चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर जताया विरोध
चिकित्सा व स्वास्थ्य संगठन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने काली फीती बांधकर प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रमुख मांगे - पदोन्नति के लिए वन टाइम सेटलमेंट और पौष्टिक आहार भत्ता। कर्मचारियों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया और विभिन्न पदों पर समायोजन की मांग उठाई।

सौरभ धामी, पिथौरागढ़। चिकित्सा व स्वास्थ्य संगठन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काली फीती बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। चिकित्सा व स्वास्थ्य संगठन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष ललित शाह ने कहा कि कनिष्ठ सहायक, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक व ओटी सहायक के पदों पर वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति किया जाना शामिल है। चिकित्सालयों में वे सबसे अधिक मरीजों के संपर्क में रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें पौष्टिक आहार भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है।
कर्मियों ने वाहन चालक की अर्हता रखने वाले कर्मचारियों को वाहन चालक के पद पर समायोजित करने की मांग भी उठाई गई। कहा कि अन्य विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया की जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार पर कर्मियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस दौरान सुरेश बिष्ट, मनोज भट्ट, नीमा वर्मा, बिसना देवी, रोशन, सुरेश नाथ, सतेंद्र देव सिंह, नन्दा, गिरीश चंद, कुंडल सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।


