आशा वर्करों को सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखना अन्याय: श्वेता

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

मोहन भटन हल्द्वानी में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। राज्य सचिव श्वेता राज ने कोविड के दौरान कार्यकर्ताओं की सराहना की, लेकिन न्यूनतम वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाओं के अभाव को अन्याय बताया। उन्होंने सांसदों के भत्तों को चुनौती देते हुए आशाओं के लिए बजट की मांग की।

आशा वर्करों को सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखना अन्याय: श्वेता

मोहन भट्ट हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक स्तरीय बैठक सोमवार को महिला अस्पताल में आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली आशा कामगार यूनियन की राज्य सचिव श्वेता राज ने कहा कि कोविड काल में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सराहे जाने के बावजूद देश भर की आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखना शर्मनाक और उनके साथ घोर अन्याय है। उन्होंने सांसदों-विधायकों के बढ़ते भत्तों पर सवाल उठाते हुए आशाओं के लिए सम्मानजनक बजट प्रावधान की मांग की। रीना आर्य, सरोज रावत, दीपा आर्य, प्रीति रावत, अनीता अन्ना, मनीषा आर्य, मीनू चौहान, गीता देवी, शीला, सायमा सिद्दीकी, पूनम नेगी, मंजू रावत, गीता बोरा, सरिता साहू, गीता जोशी, पुष्पा राजभर, तबस्सुम, राबिया, फातिमा, मुमताज, शोभा, सपना, भगवती पांडेय, कमला गोस्वामी, जानकी थापा, रमा भट्ट, पुष्पा, रेखा चौधरी, तुलसी आर्य आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।