12 सूत्री मांगों के समर्थन में स्वास्थ्यकर्मी करेंगे आर-पार की लड़ाई
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा सदर अस्पताल में एक अहम बैठक में 12 सूत्री मांगों पर विचार किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने पुरानी पेंशन नीति बहाल करने और 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की। उन्होंने 12 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया।

12 सूत्री मांगों के समर्थन में स्वास्थ्यकर्मी करेंगे आर-पार की लड़ाई चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हुई अहम बैठक लिया गया निर्णय पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक हुई।
बैठक में उठाई गई प्रमुख मांगें
धर्मशिला कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 12 सूत्री लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का शंखनाद किया। संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, पेंशन फंड स्कीम को समाप्त करना, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को अविलंब नियमित करना और रिक्त पदों पर स्थायी बहाली करना शामिल हैं। इसके अलावा, वर्तमान बायोमेट्रिक व्यवस्था का ऑडिट कराने और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सुविधा बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर आगामी 12 दिसंबर को प्रस्तावित बड़े आंदोलन के तहत कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर रणवीर कुमार, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी, कृष्ण कुमार, आनंद, गौरव, सोनू कुमार, डॉ. मानवेंद्र आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

