प्रो. टीके लाहिड़ी के स्वास्थ्य की सात सदस्यीय टीम ने की जांच

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी का स्वास्थ्य संतोषजनक है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके वजन में सुधार हुआ है और चिकित्सक उनकी स्वास्थ्य मानकों पर नजर रख रहे हैं।

प्रो. टीके लाहिड़ी के स्वास्थ्य की सात सदस्यीय टीम ने की जांच

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के कॉर्डियोथोरेसिक में भर्ती पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बनी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम ने मंगलवार को उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जीरियाट्रिक, क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, साइकेट्री, चेस्ट ऐंड टीबी और जनरल मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ इनमें शामिल रहे। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति संतोषजनक है।

स्वास्थ्य में सुधार

अस्पताल में भर्ती होने के बाद से प्रो. लाहिड़ी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। उनका वजन भी करीब पांच किलो बढ़ा है। आठ महीने पहले जब भर्ती किया गया था तब उनका वजन लगभग 47 किलो था, जो अब 52 किलो हो गया है। चिकित्सकों के अनुसार यह उनके पोषण और सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार का संकेत है।

विशेषज्ञों की निगरानी

प्रो. लाहिड़ी के फेफड़े में जनवरी में पानी भर गया था। उपचार के दौरान करीब 90 फीसदी पानी निकाला जा चुका है। उन्हें टीबी की दवा भी लगातार दी जा रही है। डॉक्टर उनकी दवाओं, ऑक्सीजन स्तर, सांस लेने की स्थिति और अन्य जरूरी स्वास्थ्य मानकों पर नजर रखे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रो. लाहिड़ी की स्थिति पर अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञों की टीम नजर रख रही है। उनकी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को देखते हुए विशेषज्ञों की संयुक्त निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

तीन सदस्यीय टीम नहीं पहुंची

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी मंगलवार को जांच के लिए नहीं पहुंची। वहीं बीएचयू की आंतरिक कमेटी के डॉक्टरों की टीम अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसी टीम को फैक्ट फाइंडिंग भी करनी है। आईएमएएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

मारपीट के आरोपों की हो निष्पक्ष जांच: सपा

फोटो : सपा के नाम से

वाराणसी। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के नेतृत्व में मंगलवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार से मुलाकात की। इस दौरान मारपीट के आरोपों के बारे में जानकारी ली। मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। प्रतिनिधियों में डॉ. बहादुर सिंह यादव, डॉ. सूबेदार सिंह, डॉ. उमाशंकर यादव, महेन्द्र सिंह यादव, महासचिव योगेंद्र यादव, रजत कुमार वाल्मीकि, राजेश यादव, अनिल साहू, नासिर जमाल मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦प्रो. टीके लाहिड़ी का हालिया स्वास्थ्य क्या है?−
उनकी स्थिति संतोषजनक है और उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधार रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रो. टीके लाहिड़ी के स्वास्थ्य की सात सदस्यीय टीम ने की जांच