स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में आरोग्य भारती द्वारा आरोग्य मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें 40 कार्यकर्ताओं और लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया। डॉ. बीएन आचार्य ने स्वस्थ व्यक्ति, परिवार, ग्राम और राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आरोग्य भारती के उद्देश्य को बताया।

कानपुर। आरोग्य भारती की ओर से आरोग्य मित्र प्रशिक्षण ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। प्रशिक्षण में 40 कार्यकर्ताओं एवं लगभग 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया। डॉ.बीएन आचार्य ने कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। दिग्विजय सिंह चंदेल, नमिता दुबे, डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, संजीवन आदि मौजूद रहे।


