स्वास्थ्य शिविर में 75 बच्चों की जांच
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुशहरी में प्राथमिक विद्यालय छपरा मेघ में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 75 बच्चों की जांच की गई, जिसमें एक 9 वर्षीय छात्र रवि कुमार के दिल में छेद पाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए कार्ड बनाया जाएगा।

मुशहरी। प्राथमिक विद्यालय छपरा मेघ में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें कक्षा तीन के नौ वर्षीय छात्र रवि कुमार के दिल में छेद पाया गया। प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार ने बताया कि चिह्नित बच्चों का कार्ड बनाया जाएगा। एएनएम प्रियंका कुमारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार के मार्गदर्शन में माइक्रो प्लान तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।


