हेल्थ रिपोर्ट कार्ड में पश्चिमी यूपी की सेहत बेहतर, पूर्वांचल बीमार

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर। मई माह के हेल्थ रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, लखनऊ और सहारनपुर मंडल ने पहले दो स्थानों पर स्थान पाया है। अलीगढ़, वाराणसी और प्रयागराज जैसे मंडल भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर ने सुधार किया है जबकि शामली नीचे गिर गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।

हेल्थ रिपोर्ट कार्ड में पश्चिमी यूपी की सेहत बेहतर, पूर्वांचल बीमार

सहारनपुर। शासन की ओर से जारी मई माह के हेल्थ रिपोर्ट कार्ड ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की नई तस्वीर पेश की है। रैंकिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडलों का दबदबा साफ दिखाई दिया, जबकि पूर्वांचल के कई मंडल पिछड़ गए। लखनऊ और सहारनपुर मंडल ने 0.66 स्कोर के साथ क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर 0.63 स्कोर के साथ अलीगढ़ मंडल रहा। इससे टॉप-3 में पश्चिमी यूपी के दो मंडलों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। रैंकिंग में वाराणसी और प्रयागराज 0.62 स्कोर के साथ चौथे और पांचवें, जबकि अयोध्या 0.61 स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहा। मुरादाबाद और बरेली को भी 0.61 स्कोर मिला और दोनों क्रमश: सातवें व आठवें स्थान पर रहे। गोरखपुर 0.60 स्कोर के साथ नौवें तथा कानपुर और आगरा 0.59 स्कोर के साथ 10वें और 11वें स्थान पर रहे। देवीपाटन (गोंडा) 0.58 स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहा। मेरठ मंडल भी 0.58 स्कोर के बावजूद 13वें स्थान पर पहुंच गया। इसी स्कोर के साथ बस्ती, चित्रकूट और आजमगढ़ क्रमश: 14वें, 15वें और 16वें स्थान पर रहे। मिर्जापुर 0.55 स्कोर के साथ 17वें और झांसी 0.52 स्कोर के साथ अंतिम 18वें स्थान पर रहा। रैंकिंग से साफ है कि पश्चिमी यूपी के अधिकांश मंडलों ने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि पूर्वांचल के कई मंडलों को अभी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। मेरठ जैसे बड़े मंडल का भी निचले हिस्से में रहना और झांसी का अंतिम स्थान पर पहुंचना स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

सहारनपुर ने लगाई लंबी छलांग, अलीगढ़ ने किया कमाल

अप्रैल की तुलना में मई की हेल्थ रैंकिंग में कई मंडलों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सहारनपुर मंडल ने छठे स्थान से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचकर चार पायदान की बड़ी छलांग लगाई। सबसे बड़ा सुधार अलीगढ़ मंडल में दिखा, जिसने 16वें से तीसरे स्थान पर पहुंचकर 13 स्थान की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की। लखनऊ पांचवें से पहले स्थान पर पहुंच गया। इसके विपरीत वाराणसी पहले से चौथे, प्रयागराज दूसरे से पांचवें और अयोध्या तीसरे से छठे स्थान पर खिसक गए। मेरठ भी सातवें से 13वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि झांसी लगातार अंतिम स्थान पर बना रहा।

मंडल में मुजफ्फरनगर अव्वल, शामली फिसड्डी

मंडल के तीनों जिलों की अप्रैल और मई रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा सुधार मुजफ्फरनगर ने किया। अप्रैल में 64वें स्थान पर रहने वाला जिला मई में सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। दूसरी ओर सहारनपुर अप्रैल में चौथे स्थान से फिसलकर मई में 12वें स्थान पर आ गया। शामली की रैंकिंग भी 31वें से गिरकर 38वें स्थान पर पहुंच गई। यानी मंडल की बेहतर स्थिति के बावजूद जिला स्तर पर केवल मुजफ्फरनगर ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शामली फिसड्डी रहा।

0-वर्जन

सहारनपुर मंडल का प्रदेश में दूसरा स्थान स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां विशेष रणनीति के साथ काम किया जाएगा ताकि आगामी रैंकिंग में और बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। -डॉ कुमुद रानी, अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

FAQs

मई की हेल्थ रैंकिंग की स्थिति क्या है?
मई की हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ और सहारनपुर मंडल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Parnav Aggarwal

लेखक के बारे में

Parnav Aggarwal

प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।