लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में डटे बहराइच के सीएचओ

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

तेजवापुर में सीएचओ द्वारा लखनऊ के ईको गार्डन में 28 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। यह धरना समान कार्य-समान वेतन और अन्य मांगों के समर्थन में है। धरने का ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक असर पड़ा है, जिससे मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

 लंबित मांगों को लेकर लखनऊ में डटे बहराइच के सीएचओ

तेजवापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में 28 सितंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में बहराइच जिले के सीएचओ भी शामिल हुए हैं। सीएचओ ने संगठन की मांगों के समर्थन में एकजुटता जताते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सीएचओ का कहना है कि समान कार्य-समान वेतन, संवर्ग का कैडर निर्माण, नियमितीकरण, 4800 ग्रेड पे, पीबीआई (प्रोत्साहन आधारित भुगतान) को मूल वेतन में मर्ज या समायोजित करना तथा रिक्त पदों के सापेक्ष स्थानांतरण और म्यूचुअल ट्रांसफर की व्यवस्था खोलना शामिल है। उनका कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सीएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके बावजूद सेवा संबंधी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सीएचओ प्रतिनिधियों ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा।ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर: सीएचओ के आंदोलन का असर बहराइच के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाओं पर भी पड़ रहा है। कई केंद्रों पर सीएचओ के न पहुंचने से ताले लटक रहे हैं। ऐसे में इलाज और स्वास्थ्य परामर्श के लिए पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों को प्राथमिक उपचार और जांच के लिए पीएचसी, सीएचसी,मेडिकल कॉलेज व प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज के ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबित मांगों को लेकर लखनऊ में डटे बहराइच के सीएचओ