इंफ्लूएंजा से ग्रस्त सभी मरीजों की होगी निगरानी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

स्वाइन फ्लू को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को मरीजों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। बिहार सहित सभी राज्यों को पत्र भेजकर सर्दी, खांसी और सांस के रोगियों का ब्योरा तैयार करने को कहा गया है। विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम बनाने और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया है।

इंफ्लूएंजा से ग्रस्त सभी मरीजों की होगी निगरानी

मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता स्वाइन फ्लू को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इंफ्लूएंजा ग्रस्त मरीजों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की ओर से इसका पत्र बिहार सहित सभी राज्य सरकार को भेजा गया है। पत्र के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इंफ्लूएंजा और इसके मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने को कहा है।इंफ्लूएंजा के अलावा सर्दी-खांसी और सांस के रोगियों का भी ब्योरा तैयार किया जाना है। एसकेएमसीएमच में मेडिसिन विभाग के डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अभी इंफ्लूएंजा ग्रस्त मरीजों की संख्या कम है। हालांकि, ओपीडी में सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या काफी अधिक है।

मंत्रालय ने सभी राज्यों को पूरी तरह से सतर्कता बरतने को कहा है। इसके अलावा अगर स्वाइन फ्लू का आउटब्रेक होता है तो इससे निपटने की तैयारी की रूपरेखा बनाने के लिए भी निर्देश दिया है। इस पर विभाग ने सभी जिलों को रैपिड रिस्पांस टीम बनाने को कहा है। इसके अलावा बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमता वर्द्धन प्रशिक्षण का भी निर्देश दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंफ्लूएंजा से ग्रस्त सभी मरीजों की होगी निगरानी